_कानपुर। राष्टीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने नौकरी, रोजगार समाजिक सुरक्षा की सौ फीसदी गारन्टी के लिए लम्बे संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा है। वीरेन्द्र कुमार आज प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ लखनऊ राजाजी पुरम स्थित राष्टीय विकलांग पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बैठक कर रहे थे। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर 17 दिसम्बर को दिव्यांगजन सशक्तिकरण मत्रा आनल राजभर न राष्ट्रार मंत्री अनिल राजभर ने राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के पदाधिकारियों को 14 सत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए वार्ता के लिए बुलाया है। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मांगों को पूरा 1 को पूरा नहीं करती है तो राष्टीय विकलांग पार्टी लम्बे संघर्ष के लिए तैयार है इसके लिए जिला स्तर पर संघर्ष की रूप रेखा तैयार की जाएगी। आन्दोलन की शुरुआत जिले से होगी उसके बाद प्रदेश स्तर पर अनिस्चित कालिन धरना अनशन शुरू किया जाएगा। आज की बैठक में राष्टीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार के अलावा प्रदेश अध्यक्ष शिशुपाल यादव, मनीष प्रसाद, गिरीश धीर, उमंग ज्ञान चन्दानी, जितेन्द्र कुमार वर्मा, मोहम्मद जुबैर, राहुल कुमार,अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह.रतन कमार रज्जन आदि शामिल थे।
नौकरी रोजगार समाजिक सुरक्षा की सौ फीसदी गारन्टी के लिए लम्बे संघर्ष के लिए तैयार रहें दिव्यांगजन - वीरेन्द्र कुमार